spot_img

भाजपा ओबीसी मोर्चा का छह से शुरू होगा राजनीतिक अभियान

HomeCHHATTISGARHभाजपा ओबीसी मोर्चा का छह से शुरू होगा राजनीतिक अभियान

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस अब आक्रामक हो गई है। इस मुद्दे को (BILASPUR NEWS) राजनीतिक रूप से भुनाने के लिए राष्ट्रीयव्यापी अभियान की शुरुआत कर दी है।

भैयाजी यह भी देखे: यूथ कांग्रेस के नेताओं पर चाकू से हमला, भड़के कांग्रेसियों ने किया थाने का घेराव

कांग्रेस के दिग्गज नता इसी बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला भी तेज कर दिया है। कांग्रेस के हमलावर रूख का जवाब देने के लिए भाजपा ने ओबीसी मोर्चा (BILASPUR NEWS) को कमान सौंप दी है। छह से 14 अप्रैल तक मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव चलो,घर-घर चलो अभियान चलाएंगे। इस दौरान पोलिंग बूथ के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक घर जाएंगे और लोगों से मुलाकात कर केंद्र की योजना को रखेंगे। इसके अलावा देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थतियों को सामने रखकर खुली चर्चा भी करेंगे।

अभियान की गंभीरता का अंदाजा (BILASPUR NEWS)  इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले संगठन जिलों के सभी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्षों की आवश्यक बैठक संभागीय भाजपा कार्यालय में रखी गई थी। इसमें जिलेवार संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा के बाद मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय कार्यालय के संदेश को भी जिलाध्यक्षों के सामने रखा गया।

जिला एवं मंडल पर बनी टीम

  • ओबीसी मोर्चा के द्वारा इस कार्यक्रम को प्रदेश भर में चलाने हेतु प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर पर टीम का गठन किया है।
  • प्रत्येक मंडल के शक्ति केंद्र एवं बूथ इकाई तक ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता पहुचेंगे और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे।