spot_img

साली को घर में अकेला देख बिगड़ी जीजा की नीयत, बनाया हवस का शिकार

HomeCHHATTISGARHसाली को घर में अकेला देख बिगड़ी जीजा की नीयत, बनाया हवस...

भिलाई। महिला संबंधी अपराधों (BHILAI NEWS) को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से आरोपी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी की थी और उन्हें गिरफ्तार किया है।

भैयाजी यह भी देखे: हिंदू राष्ट्र बनाने वालों के खिलाफ दर्ज हो राजद्रोह का फर्जी आदेश जारी, FIR दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपित निवासी उमराव नगर जिला बेमेतरा (BHILAI NEWS) के थाना थानखम्हरिया अंतर्गत उमराव नगर का रहने वाला है। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में जीजा है। वो 27 मार्च को पीड़िता के घर पर आया हुआ था। पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान आरोपी रात में उठकर उसके कमरे में गया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी और उसके बाद ये मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है।