spot_img

भारत के निर्यात लगातार तीन महीने से गिरावट दर्ज़, 8.8 प्रतिशत और घटा

HomeINTERNATIONALBUSINESSभारत के निर्यात लगातार तीन महीने से गिरावट दर्ज़, 8.8 प्रतिशत और...

मुंबई। भारत का निर्यात फरवरी 2023 में 8.8 प्रतिशत घटकर 33.88 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 37.15 अरब डॉलर दर्ज किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हालांकि, फरवरी में देश का व्यापार घाटा 17.43 अरब डॉलर तक सीमित हो गया। यह लगातार तीसरा महीना है, जब निर्यात गिरा है।

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर के AIIMS में होगा नारको टेस्ट, मिली मंजूरी…सैटअप हुआ तैयार

आयात भी पिछले साल इसी महीने में दर्ज 55.9 अरब डॉलर की तुलना में 8.21 प्रतिशत घटकर 51.31 अरब डॉलर रह गया। हालांकि इसी समय, चालू वित्तवर्ष (2022-23) की अप्रैल-फरवरी अवधि के दौरान, देश का कुल व्यापारिक निर्यात 7.5 प्रतिशत बढ़कर 405.94 अरब डॉलर हो गया।

आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि के दौरान आयात भी 18.82 प्रतिशत बढ़कर 653.47 अरब डॉलर हो गया। भारत ने 2022-23 में 750 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है, जो 2021-22 में दर्ज 676 अरब डॉलर के निर्यात से 11 प्रतिशत अधिक है।

भैयाजी ये भी देखे : Job Alert : एकांउटेंट, नर्सिंग, फार्मेसी जैसे 300 विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि 2022-23 में अब तक निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि पेट्रोलियम उत्पादों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री से हुई है। चालू वित्तवर्ष में मोबाइल निर्यात में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो जनवरी के अंत तक 8.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।