spot_img

CG Budget 2023 : इन 10 क्षेत्र के लोगों को मिला तोहफ़ा, बढ़ाया मानदेय…

HomeCHHATTISGARHCG Budget 2023 : इन 10 क्षेत्र के लोगों को मिला तोहफ़ा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट (CG Budget 2023) में आंगनबाड़ी समेत कई संगठनों के मानदेय की मांगों पर भी महत्वपुर्ण ऐलान किए है।

भैयाजी ये भी देखें : CG Budget 2023 : 700 बिस्तर का होगा अम्बेडकर अस्पताल, 85…

इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानी, कोटवार जैसे 10 लोगों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान किया है।

CG Budget 2023 : इनके मानदेय में हुई वृद्धि

1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु रू. 10,000 प्रतिमाह
2. मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु रू. 7500 प्रतिमाह
3. आंगनबाड़ी सहायिका हेतु रू. 5000 प्रतिमाह
4. मितानीनों के लिए रू. 2200 अतिरिक्त प्रतिमाह
5. ग्राम कोटवारों के लिए सेवा भूमि के आधार पर रू. 3000, रू. 4500 रू. 5500, रू. 6000 प्रतिमाह
6. ग्राम पटेलों के लिए रू. 3000 प्रतिमाह
7. मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत रसोईयों हेतु रू. 1800 प्रतिमाह
8. विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों हेतु रू. 2800 प्रतिमाह
9. होमगार्ड जवानों हेतु न्यूनतम रू. 6,300 से अधिकतम रू. 6,420 प्रतिमाह
10. स्वावलंबी गोठानों की संचालन समिति के अध्यक्ष हेतु रू. 750 एवं अशासकीय सदस्यों हेतु रू. 500 प्रतिमाह