spot_img

घुमंतू कुत्ते के भौंकने के बाद हुए विवाद में चली गोली, दोनों पक्षों के खिलाफ FIR

HomeCHHATTISGARHघुमंतू कुत्ते के भौंकने के बाद हुए विवाद में चली गोली, दोनों...

भिलाई। सोमवार की रात को जामुल (BHILAI NEWS) के ढांचा भवन कुरुद में एक घुमंतू कुत्ते के भौंकने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष के आरोपी ने दूसरे पक्ष पर अपना दबदबा कायम करने के लिए घर से लाइसेंसी बंदूक लाकर जमीन पर फायर कर दिया। जमीन पर गोली लगने से मिट्टी और पत्थर छिटकर एक व्यक्ति को लगा। घटना की शिकायत के बाद जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी की है।

भैया जी यह भी देखे: रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू, 1.60 लाख परीथार्थी होंगे शामिल

बेटे को मारने के लिए पत्थर उठाया

दरअसल, सोमवार की रात करीब 10 बजे शिकायतकर्ता नंद किशोर टंडन (BHILAI NEWS)  का छोटा बेटा निश्चय टंडन आरोपितों के घर के पास स्थित किराने की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए गया था। वापस लौटते समय आरोपियों के घर के सामने बैठा एक घुमंतू कुत्ता शिकायतकर्ता के बेटे को देखकर भौंकने लगा। उसने कुत्ते को भगाने के लिए पत्थर उठाया तो आरोपी नागेंदर वहां पहुंचा और निश्चय टंडन को यह बोलकर गाली देना शुरू कर दिया कि उसने उसके बेटे को मारने के लिए पत्थर उठाया है।

यह देखकर शिकायतकर्ता अपने बड़े बेटे मृणाल टंडन के साथ आरोपी के घर के सामने गया तो वहां पर आरोपियों ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। आपत्ति करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी नागेंदर ने अपने घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और दूसरे पक्ष के लोगों को वहां से भगाने के लिए जमीन पर गोली चला दी। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला अजमेर सिंह भी वहीं पर खड़ा था। जमीन पर गोली लगने से मिट्टी और पत्थर छिटककर अजमेर सिंह के आंख और पेट में लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी नागेंदर गार्ड का काम करता है और उसने अपने काम के लिए ही लाइसेंसी बंदूक खरीदी थी।

कुत्ते को पत्थर मारने से रोक रहा था

वहीं दूसरे पक्ष के नागेंदर (BHILAI NEWS)  की शिकायत पर नंद किशोर टंडन, मोहन, मृणाल व अन्य लोगों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है। उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने नंद किशोर टंडन के बेटे निश्चय टंडन को कुत्ते को पत्थर मारने से रोका था। बस इसी बात पर आरोपियों ने उससे गाली गलौज और विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके घर पर आकर विवाद शुरू कर दिया। वे घर में घुसे तो आरोपियों ने दरवाजे पर पथराव शुरू कर दिया था। जिसके बाद उसने आरोपियों को वहां से भगाने के लिए अपनी 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक निकालकर जमीन पर फायर की थी। जामुल टीआइ याकूब मेमन का कहना है कि इस घटना में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। इस कारण से किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।