spot_img

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार

HomeNATIONALरिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार

मुंबई। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी (ARNAB GOSWAMI) को मुंबई पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर आरोप है, कि 53 साल की इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां ने अनर्ब द्वारा पैसे नहीं देने के कारण आत्महत्या की थी।

अर्नब गोस्वामी (ARNAB GOSWAMI) की गिरफ्तारी के बाद रिपब्लिक न्यूज चैनल का दावा है कि अर्नब को उस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो पहले ही बंद किया जा चुका है। पुलिस महानिरीक्षक (कोंकण रेंज) संजय मोहिते ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की है। हालांकि, उन्होंने अधिक विवरणों देने से इनकार कर दिया। अर्नब को अलीबाग ले जाया जा रहा है और आज बाद में स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

2018 में लगा था आरोप

मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी किस मामले में हुई है। बताया जा रहा है कि डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की कथित आत्महत्या के मामले में उकसाने के आरोप में आईपीसी की धारा 306 के तहत अर्नब को गिरफ्तार किया गया है। मई 2018 में आत्महत्या से पहले लिखे एक खत में अन्वय नाइक ने आरोप लगाया था कि अर्नब गोस्वामी ने रिपब्लिक नेटवर्क के स्टूडियो का इंटीरियर डिजाइन कराने के बाद भुगतान नहीं किया था।

पुलिस पर हाथापाई का आरोप

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अर्नब गोस्वामी (ARNAB GOSWAMI) ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने सुबह घर में घुसकर उनके साथ हाथापाई की है। रिपब्लिक टीवी चैनल ने वीडियो क्लिप शेयर किए हैं, जिनमें पुलिस गोस्वामी के घर के अंदर घुसती दिख रही है और झड़प भी हो रही है।