spot_img

आज का राशिफ़ल : इस राशि वालों के काम की होगी तारीफ, पेंडिंग काम भी होंगे

HomeDHARMAआज का राशिफ़ल : इस राशि वालों के काम की होगी तारीफ,...

 

रायपुर। फलित ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और योग का परिणाम जो कि दुख या सुख के रूप में होता है, ये राशिफ़ल कहलाता है। अधिकतर लोग राशिफ़ल में अपनी आस्था रखते है,

इससे कई लोग अपने दैनिक कामकाज की रूपरेखा तक तैयार करते है। ऐसे में हमारे पाठकों के लिए ये राशिफ़ल स्वामी राजेश्वरानंद संस्थापक श्री सुरेश्वर महादेव पीठ, अध्यक्ष, संत महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा प्रेषित किया गया है।

दैनिक राशिफ़ल

🐏मेष
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। रुके हुए काम को निपटाने के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट में जाने का प्लान बन सकता है। आपको दोस्त से कोई नया बिजनेस शुरू करने की सलाह मिल सकती है। सफलता आपके पास खुद चलकर आयेगी। ऑफिस में कर्मचारियों पर नजर बनाये रखेंगे। महत्वपूर्ण चीजों को संभालकर रखने से आपको फायदा होगा। आपको किसी काम के लिये तारीफ मिल सकती है। स्वास्थ्य आज बेहतरीन रहेगा। टीचर्स एक्स्ट्रा इनकम के लिए पार्ट टाइम ट्यूशन क्लास चला सकते हैं।

🐂वृष
आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी से अपनी बात मनवाने के चक्कर में आप बेवजह विवाद में पड़ सकते हैं। आपका कोई दुश्मन आपको परेशान करने के बारे में सोच सकता है। आपको आस-पास की चीज़ों पर ध्यान रखना चाहिए। ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट जरूर लगायें, वरना फाइन देना पड़ सकता है। जीवनसाथी से काम में मदद मिलेगी। छात्रों को ज्यादा फोन यूज करने पर बड़ों से डांट मिल सकती है। अपने गुरुदेव को प्रणाम करें, सभी परेशानियां दूर होंगी।

👫मिथुन
आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। किसी खास के प्रति आपकी भावनाएं चेहरे पर साफ नजर आएंगी। अपनी सकारात्मक सोच से आस-पास के माहौल को भी सकारात्मक बनाने की कोशिश करेंगे। अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप किसी से सलाह ले सकते हैं। बिजनेस में आज आपको कुछ नए ऑफर मिल सकते हैं। आपको जल्द ही कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। रिश्तों में प्यार भरने के लिए दिन अच्छा रहेगा। मन्दिर में कुछ मीठा दान करें, आपस में प्यार बना रहेगा।

🦀कर्क
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। उन्हें वायरल फीवर की शिकायत हो सकती है। आपका काम अच्छा चलेगा। दूसरे लोगों के प्रति आपका नजरिया पॉजिटिव रहेगा। ऑफिस में सबके साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लवमेट के लिये आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। विष्णु मन्दिर में भगवान की पोषाक चढ़ाएं, दिन अच्छा बीतेगा।

🐅सिंह
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। अचानक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। कोई पार्ट टाइम काम शुरू करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। महिलाएं आज बाहर खरीदारी करने जा रही हैं तो अपनी चीजों का थोड़ा ध्यान रखकर चलें। आप अपनी सेविंग्स के बारे में कुछ प्लान बना सकते हैं। साथ काम कर रहे लोग आपके काम से खुश होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाएं, दिन अच्छा रहेगा।

🙎‍♀️कन्या
आज का दिन खास रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में काम अच्छे से पूरा हो जायेगा। समझदारी से आप बड़ी से बड़ी समस्याएं भी आसानी से सुलझा लेंगे। जो लोग कई दिनों से विदेश जाने की सोच रहे थे, आज उनकी प्लानिंग पूरी हो सकती है। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। लवमेट के लिये आजका दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर जाते समय दही खाकर निकलें, तरक्की के नये द्वार खुलेंगे।

⚖️तुला
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ख़्याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। जरूरी कामों के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। मुनाफ़े के नज़रिए से आप किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा पर जाते समय जरूरी दवाईयां साथ जरूर रख लें, माता को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। भगवान विष्णु के आगे हाथ जोड़कर घर से बाहर निकलें, चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी।

🦂वृश्चिक
आज आप अपने दिन की शुरुआत खुशहाली से करेंगे। शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को फेस्टिवल के अकोर्डिंग डेकोरेट करवा सकते हैं, घर में सुख सम्रद्धि बनी रहेगी। कोई दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।

🏹धनु
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अगर आप किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन घबराने की बात नहीं है, अंत में सब अच्छा होगा। घर में अपने जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना चाहिए। शक और झूठ के कारण किसी प्रकार की अनबन हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से सब ठीक रहेगा। उन्हें करियर में कोई बड़ी तरक्की मिल सकती है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपका उत्साह थोड़ा कम रहेगा। मस्तक पर हल्दी का टीका लगाएं, आपका उत्साह बना रहेगा।

🐊मकर
आज का दिन धनलाभ लेकर आया है। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में नए सौदे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके जीवनसाथी को तरक्की मिलेगी। आप किसी काम की नए तरीके से शुरुआत करने में सफल होंगे। समाज में सबके साथ तालमेल बनाने पर ध्यान देंगे। जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े है, उनका किसी दोस्त की मदद से बड़े बिजनेसमैन के साथ कॉन्टैक्ट हो सकता है। केले के पेड़ जल जल चढ़ायें, दिन
और भी बेहतर होगा।

🍯कुंभ
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी काम के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पिता का सहयोग मिलने से काम समय से पूरा हो जायेगा। आपके जीवनसाथी को आज अकेलापन महसूस हो सकता है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अपने शरीर को फिट रखने के लिए रेग्युलर एक्सरसाइज करते रहिए। महिलाएं कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकती हैं। किसी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा दूसरे की बातों को सुनकर उसपर तुरंत टिप्पणी न करें। पहले अच्छे से सोचें, फिर ही कोई जवाब दें। मंदिर में चने की दाल दान करें, सबकुछ अच्छा होगा।

🐟मीन
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आप नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार होगा। आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं। जो लोग बैंक में नौकरी कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो सकता है।लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पार्टनर से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। इससे आपके बीच मधुरता बढ़ेगी। मन्दिर में बेसन के लड्डू चढ़ायें, आपको काम में फायादा होगा।