spot_img

नगर निगम की सामान्य सभा, हंगामेदार हो सकता है प्रश्नकाल

HomeCHHATTISGARHनगर निगम की सामान्य सभा, हंगामेदार हो सकता है प्रश्नकाल

रायपुर। नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक 6 नवंबर 2020 को होगी। सुबह 11 बजे नगर निगम मुख्यालय में आहूत इस सामान्य सभा मेंशुरुवाती एक घंटे में प्रश्नकाल होगा। प्रश्नकाल के बाद सामान्य सभा की बैठक में मेयर इन काउंसिल द्वारा लिए गये फैसलों पर चर्चा होगी।
इस दौरान सभी को कोरोना गाइडलाईन से जुडी सभी बातों का ख्याल रखने कहा गया है।

सभापति प्रमोद दुबे ने अधिकारियों को नोवल कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा व बचाव हेतु सामान्य सभा में पुख्ता प्रबंध पूर्व में ही निश्चित करने के निर्देश दिए है।

भैयाजी ये भी पढ़े : पेड़ में लटकी मिली युवती की लाश, राजधानी के मेडिकल शॉप की…

सभापति दुबे ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक 6 नवंबर 2020 को होने जा रही है। नगर निगम की बैठक के पहले और बाद में पूरे सामान्य सभा हाल प्रेस गैलरी, दर्शकदीर्घा के सम्पूर्ण क्षेत्र को सेनेटाईजर स्प्रे करने कहा है।

इधर भाजपा पार्षदल निगम की इस सामान्य सभा में जमकर हंगामा मचा सकती है। शहर में बिछ रहे पाईपलाइन के आधे अधूरे काम, सफाई व्यवस्था, नाली निर्माण, स्कूलों के अधूरे काम जैसे कई मामलों को उठा सकती है।

इसके आलावा निगम की आर्थिक स्थिति पर भी भाजपा पार्षददल हंगामा मचा सकता है। प्रश्नकाल के दौरान भी भाजपा तीखे तेवर दिखाएगी।

सभी की थर्मल स्क्रीनिंग
सामान्य सभा के दिन आने वाले सभी पार्षद, मीडिया प्रतिनिधि, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों के लिए हैण्ड सेनेटाईजर की व्यवस्था की जा रही है।

भैयाजी ये भी पढ़े : गुरुघासीदास सम्मान नहीं दिए जाने का भाजपा ने किया विरोध

बैठक में आने के पूर्व समस्त गणमान्यजनों का आक्सीमीटर से शरीर का पल्स और थर्मलस्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से किया जाना है। प्रवेश करने के दौरान ही सभी को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।