spot_img

कांग्रेस पर रमन तंज़, दलाली खाओगे तो ED के छापे नहीं तो क्या भारत रत्न मिलेगा ?

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस पर रमन तंज़, दलाली खाओगे तो ED के छापे नहीं तो...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय के छापेमारी पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तंज़ कसा है। डॉ रमन ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि “4 साल से कोयले की दलाली खा रहे हो तो ईडी नहीं आएगी तो क्या भारत रत्न आएगा ?”

भैयाजी ये भी देखें : Women’s T20 World Cup : मिताली बोली, सेमीफाइनल में करना होगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि ईडी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार कर रही है। इसमें भाजपा और कांग्रेस कहां से आ गई? ईडी भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है ।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव ने मिलकर चुनाव के पहले पीडीएस मामले में जिन अधिकारियों के खिलाफ पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से जांच कराने की मांग की थी, तब ईडी से इतना प्रेम था, जिन अधिकारियों के नाम लिए थे आज वही इनके खास हैं और उन्हें बचाने के लिए बड़े-बड़े वकील लगाए जा रहे हैं।

डॉ. सिंह ने कहा कि सवाल नान को लेकर है तो सारे तथ्य सामने आ चुके हैं। सरकार क्या कर रही है? झीरम मामले में एनआईए जांच उस समय शुरू हुई जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। केंद्र सरकार ने जांच शुरू की उसका विरोध भूपेश बघेल कर रहे हैं।

यह समझ में नहीं आ रहा कि एनआईए की जांच के दौरान एसआईटी का गठन किया और अचानक अब भूपेश बघेल को एनआईए से प्रेम हो गया है। यह दोहरा चरित्र है। कभी असहमत होते हैं कभी सहमत होते हैं। नान मामले, झीरम घटना में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करते हैं। जहां तक ईडी जांच का मामला है, वह प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका कांग्रेस के अधिवेशन से कोई लेना देना नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आ रहे हैं तो वे राज्य का दौरा कर यहां के हालात देख लें। उन्होंने कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, नक्सल घटनाओं, खराब सड़कों का उल्लेख करते हुए भूपेश बघेल सरकार पर तीखे हमले किये। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता पूर्वमंत्री राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू उपस्थित रहे।

इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पार्टी से पांच सवाल किए है। साव ने पूछा कि…

1. ईडी के द्वारा पहले कि गई छापेमारी में मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों के घर से बेहिसाब नगदी, किलों के वजन में सोना, बेनामी संपत्ति मिल चुकी है इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी किस आधार पर भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी हुई है?

2. ईडी ने छत्तीसगढ़ में हुए 540 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में 277 करोड़ रुपए का लिखित हिसाब दिया है फिर भी कांग्रेस पार्टी किस आधार पर भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी हुई है?

3. भ्रष्टाचार की अवैध उगाही में 170 करोड़ रुपए बेनामी संपत्ति शामिल है। फिर भी कांग्रेस पार्टी किस आधार पर भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी हुई है?

4. छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के हक का हजारों करोड़ रुपए लूटे जाने के बाद कांग्रेस पार्टी प्रदेश की ढाई करोड़ जनता की बजाय भ्रष्टाचारियों का साथ किस आधार पर खड़ी है?

5. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्पष्ट करें कि जिन आधिकारियों के घर से नगद, ज्वेलरी जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है क्या वो मिली राशि व जवाहरातों में हिस्सेदार है एवं गिरफ्तार किए गए अधिकारियों का समर्थन करते है ?

भैयाजी ये भी देखें : कांग्रेस का दावा, लोगों पर दबाव डालकर झूठा बयान दिलवा रही…

भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा जहां-जहां पर ईडी की जांच चल रही है वहां सैकड़ों एवं हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकताओं को भेजा गया है और ईडी के अफसरो को धमकाया जा रहा है। इससे यह साफ है कि कांग्रेस के नेता ईडी को मिलने वाले साक्ष्यों से घबरा गए है। भयभीत है एवं उन्हें अपनी पोल खुलने का डर सता रहा है।