spot_img

बड़ी ख़बर : बीजापुर में CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत…

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : बीजापुर में CRPF के जवान ने खुद को मारी...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में CRPF के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। CRPF के 85 बटालियन के जिला मुख्यालय में पदस्थ इस जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी है। फिलहाल जवान ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसका पता नहीं चल पाया है।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ के नरवा विकास कार्य को देखने पहुंचे भारतीय वन सेवा के भावी अधिकारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना आज सुबह साढ़े नौ दस बजे के आस पास की है, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस फ़ोर्स की 85वीं बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ जवान विनय उर्फ बीनू ने खुद को गोली मारी। जवान विनय मूलतः केरल का रहने वाला था। मृत जवान बस चालक बताया गया है।

भैयाजी ये भी देखें : आंकड़ों का ट्वीटर वॉर : सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर फिर साधा निशाना…

हर रोज़ की तरह आज भी सुबह नाश्ते के बाद जवानों की एक टुकड़ी बस में सवार होने वाली थी। रवानगी से पहले ही जवान ने खुद को गोली मार ली। हैरानी की बात ये है कि CRPF का ये जवान तीन दिन पहले ही अपनी छुट्टी से वापस लौटा था और बटालियन में अपनी ड्यूटी ज्वाइन की थी।