spot_img

आंकड़ों का ट्वीटर वॉर : सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर फिर साधा निशाना…

HomeCHHATTISGARHआंकड़ों का ट्वीटर वॉर : सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर फिर...

रायपुर। सूबे के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बिच आंकड़ों का ट्वीटर वॉर चल रहा है। पहले GDP ग्रोथ पर दोनों नेताओं ने आंकड़ें ज़ारी कर एक दूसरे के दलों पर निशाना साधा। उसके बाद अब इन आकड़ों में धान के समर्थन मूल्य को लेकर एक नई जंग सीएम भूपेश बघेल ने छेड़ दी है।

भैयाजी ये भी देखें : Job Alert : तकनीकी सहायक के पदों पर निकली भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर पर आंकड़ों को ज़ारी करते हुए लिखा “आँकड़े जो दिखाते हैं #किसान_विरोधी_भाजपा की नीयत…यू.पी.ए. सरकार के कार्यकाल के दौरान वित्तीय वर्ष 2004-05 से 2013-14 के दौरान 9 वर्षों में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹560 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर ₹1310 प्रति क्विंटल किया गया। यह वृद्धि लगभग 134 प्रतिशत होती है।”

भैयाजी ये भी देखें : “लाइव्स रियल हीरोज ऑफ इंडिया”अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक रूद्रप्रताप सिंह राणा…

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा “दूसरी ओर भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक 9 वर्षों में धान के समर्थन मूल्य में सिर्फ ₹730 की वृद्धि कर ₹2040 प्रति क्विंटल (सिर्फ 55 प्रतिशत वृद्धि) निर्धारित किया गया। जिससे भाजपा के कथित रूप से किसान हितैषी होने का दावा खोखला सिद्ध हो जाता है।”