spot_img

अनियंत्रित कार नहर में जा पलटी 6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

HomeCHHATTISGARHअनियंत्रित कार नहर में जा पलटी 6 लोग घायल, 2 की हालत...

कवर्धा। जिले से होकर गुजरने वाले रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे (KAWARDHA NEWS) मार्ग में फिर हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। किस्मत अच्छी रही कि किसी की जान नहीं गई। सभी बाल-बाल बच गए। जबकि कार की हालत देखकर घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार सवार छह लोगों को चोट आई है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना दशरंगपुर गांव के पास हुई है। कार सवार राजस्थान के रहने वाले हैं, जो दामाखेड़ा कबीर मेले में जा रहे थे। तभी सुबह-सुबह चालक को झपकी आने से ये हादसा होना बताया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखें : तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए चेले ने तांत्रिक गुरु की चढ़ाई बलि, गिरफ्तार

दशरंगपुर चौकी पुलिस घटना (KAWARDHA NEWS)  की जांच में जुटी है। चौकी से मिली जानकारी के अनुसार कबीरपंथ के अनुयायी राजस्थान से दामाखेड़ा जिला बलौदाबाजार जा रहे थे। तभी उनकी तेज रफ्तार इनोवा कार क्रमांक आरजे 08 यूए 3759 अनियंत्रित होकर दशरंगपुर के नहर में पलट गई। कार में सवार सभी 6 लोग घायल हुए। इसमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डॉयल 112 और 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दशरंगपुर चौकी के प्रभारी संजय मरावी (KAWARDHA NEWS)  ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सबसे अधिक दुर्घटना रफ्तार से ही हो रही है। चमचमाती सड़क देखते हुए चालक वाहन को पूरी रफ्तार से भगाते हैं, जिसका नतीजा दुर्घटना होती है। इसके अलावा शराब के नशे में भी अधिक दुर्घटनाएं होती है। मुख्य रूप से रात के समय, जबकि खड़े वाहनों से टकरा जाते हैं। इसलिए सावधानी बरतनी अतिआवश्यक है।