spot_img

हवा की दिशा बदलेगी आज से, तापमान में गिरावट के संकेत, इस हफ्ते से लौटेगी ठंड

HomeCHHATTISGARHहवा की दिशा बदलेगी आज से, तापमान में गिरावट के संकेत, इस...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब दक्षिण-पश्चिम दिशा (MAUSAM NEWS) की ओर बढ़ रहा है। 1 फरवरी को यह श्रीलंका तट को पारकर आगे बढ़ जाएगा। सिस्टम के गुजरने के बाद हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तरी होने की संभावना है। प्रदेश में उत्तर से हवा आने पर रात के तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

उत्तर भारत में इस समय अच्छी बर्फबारी हो रही है। इसलिए उत्तर से आने वाली हवा के साथ प्रदेश कुछ ठंडी हवा आने से हल्की ठंड बढ़ सकती है। हवा में नमी थोड़ी अधिक होने के कारण मंगलवार को न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ गया। रायपुर में रात का पारा 20.1 डिग्री पहुंच गया। यह नार्मल से एक अधिक है। बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहा।

भैयाजी ये भी देखें : निजी फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ, कुत्ते के बच्चों को बनाया शिकार, घटना से बेखबर वन विभाग

राजनांदगांव में तापमान सामान्य (MAUSAM NEWS) से छह अधिक रिकार्ड किया गया। राज्य के शेष हिस्सों में भी तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच और सामान्य से एक से तीन डिग्री अधिक रहा। दिन का तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहा। सभी जगहों पर पारा सामान्य से एक से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा में 33 और न्यूनतम तापमान 11.9 कोरिया में रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं। उत्तरी हवा आने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। रायपुर में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश में कहीं-कहीं पर बादल-हल्की बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई और कहीं-कहीं पर बादल भी छाए। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पेंड्रारोड में हल्की बूंदाबांदी रिकार्ड की गई। अंबिकापुर और जगदलपुर में भी बादलों के कारण दिन का तापमान कम रहा।