spot_img

निजी फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ, कुत्ते के बच्चों को बनाया शिकार, घटना से बेखबर वन विभाग

HomeCHHATTISGARHनिजी फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ, कुत्ते के बच्चों को बनाया शिकार,...

बालोद। जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र में इन दिनों तेंदुए (BALOD NEWS) का आतंक देखने मिल रहा है। बड़ी बात यह कि इस बात की क्षेत्र के वन विभाग को खबर ही नहीं है।

भैयाजी ये भी देखें : जनवरी 2023 में 1,55,922 करोड़ रुपए का GST जमा हुआ, अब तक दूसरा सबसे ज्यादा कलेक्शन

ग्राम सोनईडोंगरी के एक निजी फार्म हाउस में रात करीबन दो बजे एक तेंदुए ने घुसकर कुत्ते के बच्चों को अपने साथ उठा ले गया और अपना शिकार बना डाला। ये सारी घटना फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। बताया गया है कि नजदीक में ही तीन मुर्गी फार्म भी थे। लेकिन वहां किसी भी प्रकार का नुकसान तेंदुए ने नहीं पहुंचाया हैं। वहीं तेंदुए ने ग्राम हितेकसा व पेटेचुआ में भी कई मवेशियों को अपना निशाना बनाया हैं। तेंदुए के इस आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। बड़ी बात यह कि वन विभाग इस घटना से बेखबर हैं। उसे किसी बात की जानकारी ही नहीं।

इस घटना से बेखबर वन विभाग

आपको बता दें कि वन विभाग ने अब तक तेंदुआ को पकड़ने (BALOD NEWS) की कोई पहल नहीं की हैं। इस घटना की जानकारी गुरुर वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी तो उन्होंने पहले कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कही। फिर अपनी टीम को लेकर मौके पर रवाना हो गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी हेमलता मंडावी ने बताया कि मौके पर जाने पर पता चला कि एक तेंदुए ने कुत्ते के बच्चों को अपना शिकार बनाया है। वहीं आसपास तीन मुर्गी फार्म में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं किया हैं। ग्रामीणों को अलर्ट रहने और सूचना देने की समझाइश दी गई हैं।