spot_img

कांग्रेस के “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का कल होगा आगाज़, घर घर पहुंचेंगे कांग्रेसी

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस के "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान का कल होगा आगाज़, घर...

रायपुर। कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का आगाज़ करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत कल यानी 26 जनवरी से छत्तीसगढ़ में भी की जाएगी। इस यात्रा से जुड़े तमाम बातों को साझा करने के लिए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा रायपुर पहुंची।

भैयाजी ये भी देखें : गणतंत्र दिवस : ADG सिन्हा को प्रेसिडेंट मेडल, अभिषेक पल्ल्व को…

उन्होंने इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि “कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कल से शुरू होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश के साथ भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र लेकर घर-घर तक पहुंचेंगे।”

शोभा ने आगे कहा “भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में प्यार और दुलार मिला। हर वर्ग, हर जाति धर्म का व्यक्ति राहुल गांधी से मिला। यह यात्रा देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने वाली है। इस यात्रा का जो मुख्य उद्देश्य था, वह राजनीति से उठकर है। इस देश को जो जाति, धर्म, वेशभूषा से तोड़ना चाहती है राहुल गांधी उसे जोड़ने निकले थे।

उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की, इस कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम कल से शुरू होगा। इसका नेतृत्व ब्लॉक के नेता करेंगे।” हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राहुल गांधी के संदेश के साथ भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र लेकर घर घर तक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। आज देश को एकजुट होने की जरूरत है।

केंद्र सरकार और महंगाई पर साधा निशाना

महिला कांग्रेस की दिग्गज नेत्री शोभा ओझा ने महंगाई और केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारवार्ता में कहा कि “महंगाई ने कमर तोड़ दिया है। देश में आम आदमी महंगाई की मार झेल रहे हैं। आज लोग चीख चीखकर कह रहे हैं कि बहुत हुई महंगाई की मार अब बस करो मोदी सरकार। केंद्र सरकार जीएसटी भी लगाकर लोगों को प्रभावित कर रही है। श्मशान तक जीएसटी पीछा नहीं छोड़ रहा है।”

भैयाजी ये भी देखें : बीजापुर : अब राशन के लिए नहीं करना पड़ता 10-12 किलोमीटर का सफ़र…

लोगों को बांटना चाहती केंद्र सरकार

ओझा ने कहा मोदी सरकार के दौरान जायज किसानों ने आत्महत्या की है। 1,06,433 लोगों ने आत्महत्या की है, इन सबसे दूर करने मोदी सरकार धर्म और जाति के नाम पर काम करती है। राहुल गांधी यात्रा पे जो मुद्दे उठा रहे हैं उस पर चर्चा नहीं हुई, केंद्र सरकार लोगों को बांटना चाहती है, यह न हो इसलिए भारत जोड़ो यात्रा के जरिये राहुल गांधी लोगों को जोड़ने का काम कर रहे है।