spot_img

पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री के ट्वीट शेयरिंग पर रोक

HomeCHHATTISGARHपीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री के ट्वीट शेयरिंग पर रोक

दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी (PM NARENDRA MODI) को लेकर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” को शेयर करने वाले ट्वीट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

डॉक्यूमेंट्री के यू-ट्यूब लिंक भी ब्लॉक कर दिए हैं। यह वीडियो डॉक्यूमेंट्री की एक क्लिप है। यह आदेश आईटी नियम 2021 की आपात शक्तियों के तहत दिए गए हैं। डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगों 2002 पर आधारित है। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री पीएम मोदी के खिलाफ प्रोपेगेंडा और छवि बिगाड़ने की साजिश है। दूसरी ओर डॉक्यूमेंट्री की 300 पूर्व न्यायाधीशों, पूर्व नौकरशाहों और पूर्व सैनिकों के समूह ने आलोचना की।

भैयाजी ये भी देखें : द बर्निंग कार, तीन लोगों की जलकर मौत

क्या है आपातकालीन शक्तियां

आईटी नियम 16 के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपने प्लेटफॉर्म से ऐसी सामग्री 24 घंटे में हटानी होगी जो व्यक्ति की निजता को उजागर करती हो, किसी का प्रतिरूपण करती हो या मॉर्फ्ड चित्र हों। ये आदेश राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के मामले में दिए जा सकते हैं।