spot_img

सरगुजा में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

HomeCHHATTISGARHसरगुजा में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, इन मुद्दों पर...

रायपुर। इतिहास में पहली बार प्रदेश भाजपा (BJP) की कार्यसमिति में आज सबसे पहले दाे घंटे तक प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होनी है, यह प्रारंभ हाे गई है। इसके बाद कार्यसमिति भी प्रारंभ  हो जाएगी। यह दूसरे दिन 12 बजे तक चलेगी। इसके बाद जनजातीय सम्मेलन होगा।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्वर्ण पदक, बिलासपुर के स्टेडियम में छाई खुशियां

कार्यसमिति में शामिल होने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और सह प्रभारी नितिन नवीन सीधे सरगुजा पहुंच चुके हैं। प्रदेश के पदाधिकारी रायपुर से ट्रेन और सड़क मार्ग से सरगुजा पहुंच गए हैं। गए हैं। कार्यसमिति में मिशन 2023 की रणनीति बनेगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति में तय कार्य योजना के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। भाजपा (BJP)  इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में लगी है। दो दिन पहले ही राष्ट्रीय कार्यसमिति में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ है। इसके बाद अब प्रदेश भाजपा की सरगुजा में कार्यसमिति हो रही है। भाजपा का फोकस इस चुनाव में भी बस्तर और सरगुजा है। ऐसे में जहां पिछले साल बस्तर में चिंतन शि‌विर किया गया, वहीं अब सरगुजा में कार्यसमिति हो रही है। इसमें प्रदेश के साढ़े तीन सौ से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे।

बैठक प्रारंभ

कार्यसमिति के पहले दिन आज सुबह दस बजे (BJP)  से प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हाे गई है। दाे घंटे की बैठक में एजेंडा तय होगा। इसके बाद 12 बजे से ही कार्यसमिति प्रारंभ हो जाएगी। यह कार्यसमिति अगले दिन 12 बजे तक चलेगी। कार्यसमिति को पहले दिन से प्रारंभ करने का कारण यह है कि दूसरे दिन संभागीय जनजातीय सम्मेलन भी रखा गया है। कार्यसमिति में लाए जाने वाले राजनीतिक प्रस्ताव में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी और उसको घेरने की रणनीति होगी। धर्मांतरण के मुद्दे पर विशेष फोकस रहेगा।

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बूथों पर फोकस करने की बात को लेकर रणनीति बनेगी। इसमें कमजोर बूथों की पहचान करके उनको चुनाव से पहले मजबूत किया जाएगा। प्रदेश सरकार के खिलाफ किए जाने वाले आंदोलनों पर रणनीति बनाई जाएगी। केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को घर-घर तक ले जाने की योजना भी बनाई जाएगी।