spot_img

छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्वर्ण पदक, बिलासपुर के स्टेडियम में छाई खुशियां

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ को मिला पहला स्वर्ण पदक, बिलासपुर के स्टेडियम में छाई खुशियां

बिलासपुर। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन कराते महिला-पुरुष प्रतियोगिता (BILASPUR NEWS) के खिलाड़ी शुभम निषाद ने अंडर-60 किलोग्राम कुमिते में छत्तीसगढ़ के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। जिसके बाद बीआर यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई तालियों की गड़गड़हाट से गूंज उठा। शुभम ने अपने प्रतिद्वंदी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के खिलाड़ी रोश को फाइनल मुकाबनले में 8-0 से परास्त किया।

भैयाजी ये भी देखें : हिमाचल में बर्फबारी: 4 इंच तक बर्फ की परत जमी, काजा में तापमान -20 डिग्री

कराते का रोमांच

बीआर यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई में इन दिनों कराते (BILASPUR NEWS)  का रोमांच देखते ही बन रहा है। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन कराते (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को शानदार मुकाबले में भोपाल, हरियाणा व पंजाब के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के खिलाड़ी मुकेश जोशी अंडर-50 किलोग्राम कुमिते में, शिवम निर्मलकर अंडर-55 किलोग्राम कुमिते और सुगम निषाद पे अंडर-67 किलोग्राम कुमिते में अंतिम नौ में पहुंचकर खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाय किया है।

आज प्रतियोगिता का चौथा दिन

इधर प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार (BILASPUR NEWS)  सुबह से मैच जारी है। यू ट्यूब पर इसका लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की ओर से में विश्वविद्यालय से आयोजन सचिव डा.सौमित्र तिवारी डा.एसएस होता, जितेंद्र गुप्ता, यशवंत कुमार पटेल, गौरव साहू, मनीष सक्सेना, अविनाश ठाकुर, विकास शर्मा उपस्थित थे। प्रतियोगिता में देशभर के डेढ़ सौ विश्वविद्यालय के लगभग 1500 खिलाड़ी पहुंचे हैं।