spot_img

पहलवानों का धरना बना “सियासी अखाड़ा” प्रियंका गांधी ने कहा “हो कार्यवाही…”

HomeNATIONALपहलवानों का धरना बना "सियासी अखाड़ा" प्रियंका गांधी ने कहा "हो कार्यवाही..."

नई दिल्ली। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एथलीट विनेश फोगाट और अन्य पहलवानों के आरोप को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जायज ठहराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पहलवानों की मांग को लेकर कहा कि हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं।

भैयाजी ये भी देखें : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जल्द मिलेंगे शशि थरूर…

विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। इनके आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। इसी सिलसिले में गुरुवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर नामी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।

बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई अन्य पहलवान वहां प्रदर्शन कर रहे हैं। बजरंग पुनिया ने कहा कि यह कोई राजनीतिक विरोध नहीं है। यह हमारे अधिकारों की लड़ाई है। वहीं पहलवान बबीता फोगाट ने ट्वीट कर कहा, कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों की भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।

भैयाजी ये भी देखें : मेरिट लिस्ट में कांकेर के बच्चे बनाए जगह इस जुगत में…

दरअसल पहलवानों का आरोप है कि, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कोच महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं। कुछ कोच तो सालों से यौन उत्पीड़न करते आ रहे हैं। ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एथलीट विनेश फोगाट ने भी आरोप लगाया है कि सालों से राष्ट्रीय कोचों ने महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उनका यौन शोषण किया है। हालांकि कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने इन आरोपों को गलत बताया है।