spot_img

पुलिस के सामने फफक पड़ी महिला नक्सली, बताया कैसे अपने ही संगठन में यौन शोषण का हो रहीं शिकार

HomeNATIONALपुलिस के सामने फफक पड़ी महिला नक्सली, बताया कैसे अपने ही संगठन...

जमुई। विषमता और अत्याचार के बहाने अवैधानिक संगठन ( Women Naxal Exploitation) बना हिंसा को प्रश्रय देने वाले नक्सली अपने ही संगठन की महिलाओं पर कहर ढाने से बाज नहीं आते। शादी का झांसा देकर वे संगठन से जुड़ी महिलाओं का यौन शोषण तक करते हैं। इसका रहस्योद्घाटन पुलिस के हाथ लगे महिला नक्सली के पत्र से हुआ है। महिला नक्सली ने अपने कमांडरों से संगठन के भीतर महिलाओं पर अत्याचार की शिकायत की थी।

भैयाजी यह भी देखे: सांप्रदायिक संघर्ष, पथराव-फायरिंग में तीन घायल, बाइक टकराने के बाद बवाल

दादा और करम उपनामधारी कमांडरों ने प्रत्युत्तर में पत्र लिख महिला नक्सली ( Women Naxal Exploitation)  की सराहना की थी। वह पत्र भी पुलिस के हाथ लगा है। गिरफ्त में आई महिला नक्सली से पहले एक और महिला नक्सली कुछ ऐसी ही शिकायतों से भरा पत्र अपने कमांडरों को लिख चुकी थी। तब उसे भी उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला था। हालांकि, शोषण का क्रम जारी रहा।

महिला नक्सली पर था 50 हजार का पुरस्कार

मुंगेर जिला में लटैयाटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत सरांदी गांव ( Women Naxal Exploitation)  की रहने वाली महिला नक्सली पर 50 हजार का पुरस्कार घोषित किया था। चार दिन पहले झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत जसीडीह थाना क्षेत्र के चपरिया गांव से उसकी गिरफ्तार हुई। वह नक्सली कमांडर प्रवेश की सहयोगी रही है। उसके विरुद्ध मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिले में 19 मामले दर्ज हैं।