spot_img

राजधानी में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, 2 डिग्री गिरेगा तापमान

HomeNATIONALराजधानी में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट,...

दिल्ली। कड़ाके की ठंड के बीच राजधानी (MAUSAM NEWS) में न्यूनतम तापमान में दो दिनों में ही लगभग नौ डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को यह 10.2 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस था। एक जनवरी 2021 को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल 8 जनवरी को यह 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है और शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार के न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भैयाजी यह भी देखे: लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी एक्ट्रेस ईशा देओल…ये है फिल्म…

आठ घंटे की देरी से चल रही ट्रेनें

वहीं, कोहरे के चलते उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सड़क और रेल यातायात (MAUSAM NEWS)  को बाधित हुआ है। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता के मुताबिक, कोहरे के कारण कम से कम 15 ट्रेनें एक घंटे से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास स्थित पालम वेधशाला में दृश्यता स्तर 500 मीटर दर्ज की गई है।

शीत लहर की संभावना

नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 19 से 20 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान (MAUSAM NEWS)  में धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। पंजाब के कई जिलों में धुंध के साथ पाला पड़ा। चार जिलों बठिंडा, फरीदकोट, मोगा और फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया था। दो पश्चिमी विक्षोभ 18 और 20 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे शीत लहर की संभावना है।

वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बरकरार

एनसीआर के वायु प्रदूषण में दूसरे दिन भी सुधार बरकरार रहा। लिहाजा, हवा की गुणवत्ता भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही। सफर इंडिया के अनुसार हवा की गति ठीकठाक होने के कारण प्रदूषण का स्तर कम हुआ है और अभी कमोबेश इसी श्रेणी में बना रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स (एक्यूआइ) 270 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में है। एक दिन पहले रविवार को एक्यूआइ 213 था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 67 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है।