spot_img

बड़ी ख़बर : बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF का ASI गंभीर रूप से घायल

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF का ASI गंभीर रूप...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में CRPF का एक ASI गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि जवान के पैर के चिथड़े उड़ गए। घायल हुए ASI को साथ जवानों ने बासागुड़ा के अस्पताल पहुंचाया। ये पूरी घटना बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखें : नेशनल लोक अदालत : 11 फ़रवरी को देशभर में आयोजन, तैयारियों…

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर-सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली के पास माओवादियों ने IED लगाई टी। शनिवार की सुबह CRPF 153 बटालियन के जवानों की एक टुकड़ी इस इलाके की सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान कैंप से कुछ ही दूरी पर माओवादियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में CRPF के ASI मोहम्मद असलम का पैर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। इस घटना में ASI के पैर के चिथड़े उड़ गए।

भैयाजी ये भी देखें : धान खरीदी का आंकड़ा 97 लाख मीट्रिक टन पार, 19 हज़ार…

घटना के बाद साथी जवानों ने घायल को फौरन मौके से निकालकर बासागुड़ा के अस्पताल लाया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में चॉपर के माध्यम से घायल ASI को रायपुर रेफर किया जाएगा। इधर इस घटना के बाद जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।