spot_img

अगले 24 घंटे में कहर ढाएगी सर्दी

HomeNATIONALअगले 24 घंटे में कहर ढाएगी सर्दी

दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की सर्दी (MAUSAM NEWS) का दौर जारी है। दिल्ली के रिज इलाके में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. आर.के जेनामणि (MAUSAM NEWS)  ने बताया कि अभी तापमान और गिरने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में सर्दी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके बाद ही लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिल सकेगी।

भैयाजी यह भी देखे: फ्लाइट में महिला से अभद्रता, बेंगलुरू से मिश्रा गिरफ्तार

कोहरे से राहत नहीं

छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर भारत में कोहरे से रविवार (MAUSAM NEWS)  को राहत नहीं मिलेगी। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, सरगुजा, मैनपाठ के अलावा बिलासपुर में कोहरा रहेगा। इसी तरह से उत्तर भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में कोहरे की चादर फैली रहेगी।