spot_img

राज्य स्तरीय मिनी तीरंदाजी प्रतियोगिता, पहल और प्रीतेश बने विजेता…

HomeCHHATTISGARHराज्य स्तरीय मिनी तीरंदाजी प्रतियोगिता, पहल और प्रीतेश बने विजेता...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्चरी एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय मिनी तीरंदाजी प्रतियोगिता सिक्ख पंथ के दसवें गुरु धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व जन्म जयंती महोत्सव को समर्पित प्रतियोगिता बलबीर जुनेजा आउटडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब रायपुर में आयोजित की गई।

छत्तीसगढ़ आर्चरी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने जानकारी देते हुए कहा की जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों रायपुर ,दुर्ग, बिजापुर,दंतेवाड़ा, शिवतराई राजनांदगांव, कोंडागांव, बिलासपुर, रायगढ़ ,जसपुर, भिलाई, आदि स्थानों से 90 तिरंदाज, कोच, इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में समलित हुए। जूनियर वर्ग के 7 से 15 साल तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान भी प्राप्त किया।

अंडर 9 बालिका वर्ग में पहल पांडे बिलासपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं अंडर 9 बालक वर्ग में प्रीतेश कुमार कोंडागांव ने अव्वल रहे। मुरारका ने कहा की इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर पश्चिम के जुझारू विधायक ब ससदीय सचिव भाई विकास उपाध्याय, सिख समाज के प्रखर वक्ता सरदार मनमोहन सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम अग्रवाल, लायंस क्लब प्रेरणा के अध्यक्ष रिपुदमन सिंह पुसरी, समाजसेवी परविंदर सिंह भाटिया, भजन सिंह होरा, सुखप्रीत सिंह भाटिया, हरजीत सिंह होरा, अवनीत सिंह मौजूद थे।

विशेष रुप से उपस्थित संघ के अध्यक्ष ने कैलाश मुरारका ने कार्यक्रम संबंधित विभिन्न उपलब्धियों जानकारियों से अवगत कराया।रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए और तीरंदाजी संघ के लिए और बेहतर काम करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सिख समाज के प्रखर वक्ता मनमोहन सिंह ने महान धनुर्धर , वंदनीय दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके महान धनुर्धर होने की निशानियां भी बताई। अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सीताराम अग्रवाल तिरंदाजो को बधाई देते हुए हर संभव मदद करने की बात कही।

समाजसेवियों ने भी आगे आकर खिलाड़ियों के हौसला अफजाई करते हुए बेहतर से बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने विचार रखें। आज के कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए कुछ भी और बच्चों के साथ उनके अभिभावक गण शहर के गणमान्य नागरिक गण बड़ी संख्या में दर्शक गण भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी सुरजीत सिंह छाबडा ने किया और कोच अनिल, सतीश, एवन, दुर्गेश,हीरू साहु इतवारी, प्रमुख रूप सभी के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए सभी समाज जनों का खिलाड़ियों का कोच प्रतिभागियों का जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन का नगर निगम का आभार व्यक्त किया।