spot_img

ट्रांसपोटर के सूने मकान में ग्रिल उखाड़कर चोरी, पुलिस जुटी जांच में

HomeCHHATTISGARHट्रांसपोटर के सूने मकान में ग्रिल उखाड़कर चोरी, पुलिस जुटी जांच में

बिलासपुर। राजकिशोर नगर कल्याण बाग स्थित सूने मकान (BILASPUJR NEWS) में चोरों ने ग्रिल उखाड़ कर सेंघमारी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार शाम जब ट्रांसपोर्टर घर पहुंचा तो उनकी आंखे फैली की फैली रह र्गइं। लॉकर में रखे 5 लाख नगद व 15 लाख के गहने गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस चोरी का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भैयाजी यह भी देखे: जनवरी में आ सकती है सर्वे टीम, निकायों को गाइडलाइन के अनुसार तैयारी पर जोर

पुलिस के अनुसार कल्याणबाग राजकिशोर नगर निवासी सच्चिदानंद पिता मनोहर मंगलानी (43) ट्रांसपोर्टर है। शनिवार दोपहर वो सपरिवार मौसी के घर रायपुर गया था। वापसी के दौरान सच्चिदानंद भाठापारा (BILASPUJR NEWS) में रुका और फिर बिलासपुर कल्याणबाग स्थित घर शाम 6 बजे पहुंचा। मकान का ताला खोल जब वह अंदर दाखिल हुआ तो आंखे फटी की फटी रह गईं। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। ट्रांसपोर्टर ने जब अपनी आलमारी देखी तो होश उड़ गए। क्योंकि आलमारी में रखे 5 लाख रुपए नगद व 15 लाख के सोने-चांदी के गहने चोरी हो चुके थे। पीड़ित ने सरकंडा थाने में इसकी सूचना दी। सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच कर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।