spot_img

मन की बात का साल का आखिरी एपिसोड, PM मोदी ने 2022 की उपलब्धियां बताई

HomeNATIONALमन की बात का साल का आखिरी एपिसोड, PM मोदी ने 2022...

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM NARENDRA MODI) ने रविवार को साल के अंतिम मन की बात कार्यक्रम में 2022 में भारत की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि देश ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे किए। 2022 ने नई रफ्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया। PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जीसस क्राइस्ट की शिक्षाओं को याद करने का दिन है।

भैयाजी यह भी देखे: देश में कोरोना का खतरा, राज्यों में हेल्थ सेंटर्स पर मॉक ड्रिल के आदेश

PM ने कोरोना से सावधानी बरतने की अपील की

चीन में बाद रहे कोरोना मामलों को देखते हुए PM मोदी (PM NARENDRA MODI)  ने देशवासियों से महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे, तो सुरक्षित भी रहेंगे।

पीएम बोले- 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करना है

PM मोदी (PM NARENDRA MODI)  ने कहा कि हमने भारत से स्मॉलपॉक्स, पोलियो जैसी बीमारियों को खत्म करके दिखाया है। सबकी कोशिश से कालाजार नाम की ये बीमारी अब तेजी से खत्म हो रही है। इसी भावना से हम भारत को 2025 तक टी.बी. मुक्त करने के लिए भी काम कर रहे हैं।. आपने देखा होगा कि बीते दिनों जब टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू हुआ, तो हजारों लोग मरीजों की मदद के लिए आगे आए।

अमृत महोत्सव अगले साल भी चलेगा

PM मोदी ने कहा कि 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तो तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजीं। आजादी का ये अमृत महोत्सव अभी अगले साल भी ऐसे ही चलेगा। अमृतकाल की नींव को और मजबूत करेगा। ये ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार है। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को सेलिब्रेट करने के लिए भी कई शानदार आयोजन किए। गुजरात के माधवपुर मेला हो या फिर काशी-तमिल संगमम् हो, इन पर्वों में भी एकता के कई रंग दिखे।