spot_img

संसद में बहस से भाग रही भाजपा सरकार, यह लोकतंत्र का अनादर: सोनिया

HomeNATIONALसंसद में बहस से भाग रही भाजपा सरकार, यह लोकतंत्र का अनादर:...

दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (soniya gandhi) ने कहा कि चीनी सेना की घुसपैठ बढ़ती जा रही है। ऐसे में पूरा देश हमारे सैनिकों के साथ खड़ा है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में इन हमलों को नाकाम कर दिया है। लेकिन सरकार संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति देने से इनकार कर रही है। संसद में चर्चा से भाजपा सरकार का भागना लोकतंत्र के प्रति उनके अनादर को दिखाता है। यह भाजपा के इरादों को दिखाता है कि भाजपा देश को एक साथ लाने में अक्षम है।

भैयाजी ये भी देखे : महात्मा गांधी पुराने, पीएम मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता: अमृता

सोनिया ने यह बातें बुधवार को संसद के सेन्ट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल (soniya gandhi) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस संसदीय दल की यह पहली बैठक थी। सोनिया ने कहा कि भारत महत्वपूर्ण आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है। रुपए का दाम गिर रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। सामाजिक ध्रुवीकरण, लोकतांत्रिक संस्थानों का कमजोर होना और बार-बार सीमा पर हो रही घुसपैठ देश के सामने बड़ी चुनौती हैं। इस समय संसद को देश को भरोसा देना चाहिए।

सोनिया के सरकार से तीन सवाल

  • चीन लगातार हम पर हमला क्यों कर रहा है?
  • इन हमलों का जवाब देने के लिए हमने क्या तैयारी की है ?
  • भविष्य में चीन को घुसपैठ से रोकने के लिए सरकार की नीति क्या है?

संसद परिसर में दिया धरना

संसद में चीन को लेकर चर्चा नहीं कराने के विरोध में कांग्रेस (soniya gandhi) समेत अन्य विपक्षी दलों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। इसमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए।