spot_img

शदाराम जन्मोत्सव में लगी आस्था की डुबकी, योगेश अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद

HomeCHHATTISGARHशदाराम जन्मोत्सव में लगी आस्था की डुबकी, योगेश अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद

रायपुर। राजधानी में संत शदाराम जन्मोत्सव का आयोजन शदाणी दरबार में किया गया। इस आयोजन में बीते 3 दिनों से आस्था की डुबकी भक्तों ने लगाई है। शिव अवतारी सतगुरु संत शदाराम साहिब का ये 312वां जयंती उत्सव है। जिसमे चौदस का मेला भी आयोजित किया गया। इस दौरान शदाणी दरबार की स्मारिका का विमोचन भी संत युधिष्ठिर लाल ने किया।

भैयाजी ये भी पढ़े : व्यापारी एकता पैनल में अध्यक्ष पद के तीन दावेदार

इस मेले में व्यपारी एकता पैनल के अध्यक्ष पद के दावेदार योगेश अग्रवाल और पैनल के प्रवक्ता ललित जैसिंघ भी पहुंचकर संत युधिष्ठिर लाल से आशीर्वाद लिया। योगेश अग्रवाल ने सबसे पहले शदाणी दरबार में दर्शन कर बाबा से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने संत शदाराम जन्मोत्सव में शिरकत की और शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर संत युधिष्ठिर लाल से आशीर्वाद लिया। संत युधिष्ठिर लाल ने योगेश अग्रवाल को शाल और श्रीफल देकर आशीर्वाद दिया।

भगवान शिव के अवतारी संत सदाराम साहेब
शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर संत युधिष्ठिर लाल ने इस दौरान भक्तों के समक्ष शिव अवतारी संत शदाराम के बारे में बताया। संत युधिष्ठिर लाल ने कहा कि “भगवान शिव के अवतारी संत सदाराम साहेब का जन्म “25 अक्टूबर 1708 शदाणी संवत एक कार्तिक शुक्ल पक्ष-14 को लाहौर पंजाब पाकिस्तान में हुआ था।

भैयाजी ये भी पढ़े : मिलरों ने जताया योगेश अग्रवाल पर भरोसा, बने प्रदेश अध्यक्ष

उनका जन्म “सूर्यवंशी लोहाना खत्री परिवार में हुआ था, जो भगवान राम के वंशज थे।” उन्हें मुल्तान, पुष्कर राज, पानीपत, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, केदारनाथ, पशुपतिनाथ, काशी, अयोध्या, इलाहाबाद तथा कश्मीर के अमरनाथ में भगवान शिव के दर्शन किए और गांव गांव जाकर राम नाम का प्रचार कर अनेक जन कल्याण के कार्य किए थे।