spot_img

बड़ी ख़बर : हिमाचल प्रदेश में “सुक्खू” बनेगें मुख्यमंत्री, मुकेश डिप्टी सीएम

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : हिमाचल प्रदेश में "सुक्खू" बनेगें मुख्यमंत्री, मुकेश डिप्टी सीएम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सुक्खू नए मुख्यमंत्री होंगे, वहीं उनके साथ प्रतिभा सिंह के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। इन दोनों नामों का ऐलान कांग्रेस विधायक दल की बैठक में दोनों नाम का ऐलान कर दिया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : सड़कों की मरम्मत देखने निकले कलेक्टर, अमरपुर-चिरमिरी मार्ग पहुंच कर जांची…

इस बात का आधिकारिक ऐलान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और हिमाचल चुनाव के ऑब्ज़र्वर ने किया। सीएम बघेल ने कहा कि “विधायकदल ने बैठक के बाद दिल्ली हाईकमान को अंतिम फैसले के लिए अधिकृत किया था। हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस विधायक दल का नेता याने मुख्यमंत्री के रूप में चयन किया है। वहीं हिमाचल के उप मुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को ज़िम्मेदारी दी गई है। कल सुबह 11:00 बजे दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।”

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : विश्नोई समेत 4 आरोपियों का जेल में नया साल,…

गौरतलब है कि हिमाचल में 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही CM को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की CM दावेदारी कर रही थीं। हालांकि, विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। कांग्रेस हाईकमान ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी थी।