spot_img

कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, बादलों के बीच बढ़ेगा तापमान

HomeCHHATTISGARHकल से बदलेगा मौसम का मिजाज, बादलों के बीच बढ़ेगा तापमान

रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार से 2 दिनों के लिए मौसम (MAUSAM NEWS) का मिजाज बदल सकता है। दक्षिण पश्चिम बंगाल में बने गहरे अवदाब के कारण प्रदेश में शुक्रवार को हल्की बदली रहेगी, जबकि शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। 10 दिसंबर को गरज-चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इसी के साथ तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ने की बात भी कही जा रही है।

भैयाजी ये भी देखे : लिवर, आंत तथा दूसरे अंगों के आसपास वसा जमने से कोरोना का खतरा और भी ज्यादा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम बंगाल (MAUSAM NEWS)  की खाड़ी में बना तंत्र 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए यह गुरुवार शाम तक और भी प्रबल होकर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकता है। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी तट यानी उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास इसके 8 दिसंबर सुबह पहुंचने की संभावना है।

प्रदेश में इस तंत्र (MAUSAM NEWS)  का उतना अधिक प्रभाव तो नहीं पड़ेगा। लेकिन, इसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में 9 दिसंबर को दक्षिणी भाग में आंशिक रूप से बादल और 10 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है। प्रदेश में 10 दिसंबर को एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान में है 2 से 4 डिग्री वृद्धि तथा बस्तर संभाग में 6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है।