spot_img

नक्सल मामलें में मिली बड़ी सफलता, महिला नक्सली गिरफ़्तार

HomeCHHATTISGARHBASTARनक्सल मामलें में मिली बड़ी सफलता, महिला नक्सली गिरफ़्तार

कांकेर। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में सर्चिंग के लिए निकली पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस इलाकें में सर्चिंग के दौरान एक महिला नक्सली को गिरफ़्तार किया है।

भैयाजी ये भी देखे : IED ब्लास्ट के बाद नक्सली मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

ये महिला नक्सली कई वारदातों में शामिल रही है। साथ ही इसके ऊपर सरकार की और से पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। कांकेर एसपी एम आर आहिरे ने बताया कि BSF और DRG की ज्वाइंट टीम कोयलीबेड़ा की तरफ सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी।

सर्चिंग के दौरान ही टुकड़ी को इस माओवादी के लोकेशन का इनपुट मिला, जिस पर टीम ने पहुंचकर सफलता पूर्वक गिरफ्तारी की है। आहिरे ने बताया कि कोयलीबेड़ा के गट्टा काल से इस महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : अपना राज चलाने नक्सली कर रहे साथियों की हत्या

गिरफ्तार समीता किसकोड़ो एरिया कमेटी में 2007 से सक्रिय थी। समीता कई बड़े नक्सल वारदातों में शामिल थी। वही कांकेर और बस्तर में भी इस महिला नक्सली के खिलाफ कई अपराध दर्ज किए है।