spot_img

बीजापुर में Myntra के लिए बनेंगे कपड़े…लगी गारमेंट फैक्ट्री, मिलेगा रोज़गार

HomeCHHATTISGARHBASTARबीजापुर में Myntra के लिए बनेंगे कपड़े...लगी गारमेंट फैक्ट्री, मिलेगा रोज़गार

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित जिलों में से एक बीजापुर में भी Myntra की गारमेंट फैक्ट्री लग गई है। देश दुनिया में अपने नाम से ही चलने वाली ऑनलाइन कंपनी Myntra के लिए यहाँ कपड़े बनाऐं जाएंगे। जिससे यहां की महिलाएं कपड़ों का निर्माण कर आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस नक्सल प्रभावित जिले के मुख्यालय में महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने हेतु गारमेंट फैक्ट्री की स्थापना की गई है।

भैयाजी ये भी देखे : Video : छत्तीसगढ़ में बढ़ी बेरोजगारी, चंदेल बोले “यह कांग्रेस का…

जिला कार्यालय में कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा की उपस्थिति में श्री साई गारमेंट इन्द्रावती एफपीओ और बीग्स इंडिया कंपनी के साथ एमओयू हुआ। ऑनलाईन Myntra कंपनी द्वारा कच्चामाल उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका माल तैयार हो जाने के बाद पुन: कंपनी को भेजा जाएगा। बताया गया है कि यह अनुबंध छह वर्षों के लिए है।

इस अनुबंध के तहत कंपनी द्वारा जिला प्रशासन एवं नीति आयोग द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, मशीनें और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर मशीनों का किराया इत्यादि कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। तीसरे महीने से कंपनी महिलाओं को चार हजार रूपए मानदेय देगी और आठवें-नवें महीने से मानदेय बढ़ाकर सात हजार रूपए किया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखे : विशेष सत्र : आरक्षण के लिए कल इन दो विधेयकों को…

जैसे-जैसे उत्पादन बढ़ेगा महिलाओं की आय भी बढ़ती जाएगी। बताया गया है कि शुरूआती दौर में राउंड नेक और कॉलर वाले टी शर्ट बनाया जाएगा, फिर बाद में लैगीज, बनियान होजियरी कपड़े का निर्माण भी किया जाएगा।