spot_img

अंबुजा मॉल से निगम ने वसूला 53 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स, यूज़र चार्ज भी लिया

HomeINTERNATIONALBUSINESSअंबुजा मॉल से निगम ने वसूला 53 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स,...

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त मयंक चतुर्वेदी और राजस्व विभाग अध्यक्ष अंजनी राधेश्याम विभार ने निगम के सभी 10 जोनों में संपत्तिकर और यूजर चार्ज के लिए अभियान चलाने कहा है। जिसके तहत हर रोज़ निगम की टीम राजस्व वसूली के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखे : भानुप्रतापपुर उप चुनाव : इस प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर ने दिया…

लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आज निगम कुल 1 करोड़ 27 लाख रूपये की संपत्तिकर और यूजर चार्ज की राजस्व वसूली की गयी है। नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा इसमें 69 लाख रूपये एवं जोन 10 ने 20 लाख रूपये की राजस्व वसूली की है।

भैयाजी ये भी देखे : चिट्ठी पर सियासी बवाल, पूर्व मंत्री डॉ.बांधी बोले…भूपेश सरकार हुई बेनकाब

जोन 9 राजस्व विभाग ने अंबुजा मॉल प्रबंधन से वर्तमान वित्त वर्ष 2022-23 का सम्पतिकर एवं यूजर चार्ज मिलाकर 53 लाख रूपये के राजस्व की वसूली की है। जबकि नगर निगम जोन 7 राजस्व विभाग की टीम ने स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 39 के क्षेत्र में स्थित नूतन राइस मिल प्रबंधन से वर्तमान वित्त वर्ष 2022-23 का 9 लाख 35 हज़ार रूपये संपत्तिकर का राजस्व वसूला है।