spot_img

बड़ी ख़बर : बीजापुर में IED ब्लास्ट, चपेट में आया CRPF का एक जवान

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : बीजापुर में IED ब्लास्ट, चपेट में आया CRPF का...

बीजापुर। बीजापुर में नक्लसियों की लगाई गई एक IED की चपेट में CRPF का एक जवान आ गया है। आईईडी में हुए धमाके की वज़ह से CRPF का जवान घायल हुआ है, जिसे साथियों ने बीजापुर के जिला अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया है। घायल जवान का नाम दीपक पासवान बताया जा रहा है। जो CRPF के 168 बटालियन में पोस्टेड है। मामला जिले के उसूर थाना क्षेत्र का है।

भैयाजी ये भी देखे : गुजरात से लौटने के बाद भानुप्रतापपुर उप चुनाव में सम्हलेंगे चुनावी…

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी सप्ताह को देखते हुए बीजापुर में फोर्स अलर्ट है। मंगलवार को CRPF 168 बटालियन के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। जवान गलगम के जंगल में पहुंचे। सर्चिंग करते वक्त एक जवान दीपक पासवान का पैर प्रेशर IED की चपेट में आ गया।

भैयाजी ये भी देखे : धमतरी के दो उप स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्र ने सराहा, मिला…

जिससे जोर का धमाका हुआ। जवान को गंभीर चोटें आईं हैं। साथियों ने फौरन घायल को घटना स्थल से निकाला। CRPF के डॉक्टरों के प्राथमिक उपचार करने के बाद बीजापुर जिला अस्पताल लाया है, जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। बेहतर इलाज के लिए जवान को एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया जा सकता है।