spot_img

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी, इन राज्यों में बढ़ा ठंड का प्रकोप

HomeNATIONALपहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी, इन राज्यों में बढ़ा ठंड...

दिल्ली। बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी जारी है। इस कारण से पहाड़ी राज्यों में ठंड (MAUSAM NEWS) का कहर जारी है, वहीं मैदानी राज्यों में भी शीतलहर के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने भी कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी और दिसंबर माह में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।

भैयाजी यह भी देखे: रैगिंग से बचने के लिए विश्वविद्यालय के छात्र ने दूसरी मंजिल से लगायी छलांग, 3 गिरफ्तार

दक्षिण भारत में जारी है बारिश

वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश (MAUSAM NEWS) का दौर जारी है। यहां केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में उत्तर पूर्वी मानसूनी हवाओं के कारण लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने भी कहा है कि तमिलनाडु, कर्नाटक और अंडमान निकोबार में आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है।

मध्य भारत में तापमान में गिरावट

उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में तापमान में गिरावट होने के साथ ही इसके 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में सर्दी (MAUSAM NEWS) जोर पकड़ रही है। बीती रात दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं मुंबई में कोहरा छाया हुआ है और आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हरियाणा में भी आज कोहरा छाने के साथ ठंड में तेजी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज पंजाब, मध्य प्रदेश समेत बिहार में मौसम साफ रहेगा, लेकिन साथ ही ठंड बढ़ सकती है।