spot_img

आज 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मध्य भारत में कड़ाके की ठंड

HomeNATIONALआज 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मध्य भारत...

दिल्ली। हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी (MAUSAM NEWS) इलाकों खासकर उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार को करीब 10 राज्यों में बारिश की भी संभावना जाताई है।

उत्तर भारत में घना कोहरा

मौसम विभाग ने बताया है कि हिमालय क्षेत्र (MAUSAM NEWS)  में बर्फबारी होने के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर भारत के कई राज्योंं में कोहरे ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

भैयाजी यह भी देखे: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के बीच बोले CM शिंदे, राज्य की एक इंच जमीन भी किसी को नहीं देंगे

दक्षिण भारत में हो रही बारिश

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ ही दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। देश के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार हैं।

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान विभाग ( (MAUSAM NEWS) ) के मुताबिक गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में आज बर्फबारी होने के साथ बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में बीते कुछ दिनों से छिटपुट बर्फबारी और बारिश से पारा में गिरावट देखने को मिल रही है। कई इलाकों में तो पारा शून्य से भी नीचे लुढ़क गया है।

बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान गिरा है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। इन इलाकों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है।