spot_img

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची: मनीष सिसोदिया

HomeNATIONALभाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची: मनीष...

दिल्ली। क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है ? दरअसल ये सवाल लोगों के मन में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान के बाद उठ रहा है। मनीष सिसोदिया (MANISH SISODIA) ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर की वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है। इस साजिश में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हैं।

भैयाजी यह भी देखे: Ind vs NZ : तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत तैयार, न्यूज़ीलैंड को इंतजार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (MANISH SISODIA) ने आगे कहा कि ये ओछी राजनीति है जिससे आम आदमी पार्टी (आप) नहीं डरती। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को आरोपों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं के ट्वीट और बयानों पर ध्यान दिया। इसके बाद पुलिस आयुक्त से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस तरह की घटना नहीं हो।

मनीष सिसोदिया का ट्वीट

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (MANISH SISODIA) ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि गुजरात विधानसभा चुनाव और दिल्ली में एमसीडी चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखला गयी है। भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। भाजपा के सांसद मनोज तिवारी को लेकर सिसोदिया ने कहा कि वे खुलेआम अपने गुंडों को अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए कह रहे हैं। इन्होंने इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। आम आदमी पार्टी इनकी टुच्ची राजनीति से नहीं डरती, इनकी गुंडागर्दी का जवाब अब जनता बखूबी देगी।