spot_img

महादेव बुक के सटोरियों के मुख़बिर को पुलिस ने किया सस्पेंड, विभागीय जाँच कराएंगे अधिकारी

HomeCHHATTISGARHमहादेव बुक के सटोरियों के मुख़बिर को पुलिस ने किया सस्पेंड, विभागीय...

भिलाई। आनलाइन सट्टा खिलाए जाने वाले महादेव बुक एप (BHILAI NEWS) की संलिप्तता के आरोप में जिले में पहली बार किसी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई हुई है। एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने कुम्हारी थाना में पदस्थ सिपाही सहदेव सिंह यादव को महादेव बुक में संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद सिपाही पर बर्खास्तगी की भी गाज गिर सकती है।

भैयाजी यह भी देखे: आफताब का नार्को करवाएगी पुलिस, पढ़िए श्रद्धा हत्याकांड के नए खुलासे

कुम्हारी थाना में पदस्थ सिपाही सहदेव सिंह यादव (BHILAI NEWS)  लंबे समय से ड्यूटी से गायब है। जिले के पूर्व एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने भी इस सिपाही को अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने के मामले में निलंबित किया था। कुछ महीने पहले सिपाही को कुम्हारी थाना में नई पदस्थापना मिली थी। लेकिन, नई पदस्थापना मिलने के बाद भी सिपाही ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। वो महादेव बुक के सटोरियों से सतत संपर्क में था और खुद भी सट्टा का संचालन कर रहा था।

इसके अलावा उस पर पुलिस विभाग (BHILAI NEWS) की गोपनीय सूचनाएं लीक करने का भी आरोप है। इन सभी आरोप के आधार पर एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने सिपाही सहदेव सिंह यादव को निलंबित कर दिया है। बता दें कि सिपाही सहदेव सिंह यादव का महादेव बुक से जुड़े सटोरिये वैशाली नगर निवासी सतनाम सिंह और राज गुप्ता सीधा संबंध रहा है। पूर्व में भी सिपाही पर सतनाम सिंह और राज गुप्ता के साथ मिलकर जुआ और सट्टा खिलाने का आरोप लग चुका है।