spot_img

कोरिया में 10 डिग्री तक पहुंचा पारा, उत्तर से आने वाली हवाएं बढ़ाएगी ठिठुरन

HomeCHHATTISGARHकोरिया में 10 डिग्री तक पहुंचा पारा, उत्तर से आने वाली हवाएं...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज ठंड (RAIPUR NEWS) ने दस्तक दे दी है। एक दिन के भीतर कई स्थानों पर रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कोरिया में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री पेण्ड्रा रोड में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सरगुजा में भी न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास है। वहीं सुदूर दक्षिण के बस्तर संभाग के कुछ जिलाें में उत्तर के कुछ जिलाें से अधिक ठंड पड़ रही है।

सामान्य तौर पर प्रदेश के सरगुजा-बिलासपुर संभाग (RAIPUR NEWS)  के कई जिलाें और दुर्ग के कबीरधाम जिले में अधिक ठंड पड़ती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पेण्ड्रा रोड में 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो सामान्य से तीन डिग्री तक कम है। रायपुर में कृषि विश्वविद्यालय के पास न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री, माना में 16.6 डिग्री और मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में 17.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

भैयाजी यह भी देखे: 12 साल के जैसल ने लिख दी ऐसी किताब…ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बढ़ी डिमांड…

तीन-चार दिनों तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। आसमान साफ रहेगा और सुबह कोहरा नजर आएगा। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा का कहना है कि तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि भी होगी। मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

उत्तर से ठंडी हवाएं आएंगी तो तेजी से गिरेगा तापमान

बताया जा रहा है कि सामान्य तौर (RAIPUR NEWS)  पर उत्तर से आती शुष्क और ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश का उत्तरी-पश्चिमी हिस्सा अधिक ठंडा होता है। इस बार उत्तर से शुष्क हवाएं आने लगी हैं। जैसे ही इनकी ठंडक बढ़ेगी इन क्षेत्रों में तेजी से तापमान गिरेगा। दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। उसके बाद ही अधिक ठंड महसूस होगी। रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाएगा।