spot_img

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे जशपुर

HomeCHHATTISGARHसंघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे जशपुर

जशपुरनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघसंचालक मोहन भागवत (MOHAN BHAGWAT) तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रविवार की शाम जशपुर पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शहर स्थित वनवासी कल्याण आश्रम के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे।

सोमवार को आदिवासी गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसामुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर आम सभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को कल्याण आश्रम में उनका रात्रि विश्राम होगा। मंगलवार की सुबह नौ बजे अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। यहां संघ प्रमुख मोहन भागवत पथ संचलन का नेतृत्व करेंगे।

भैयाजी यह भी देखे: पिकनिक मनाने जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17 घायल, इलाज जारी

चौदह नवंबर आयोजित विशाल शोभा यात्रा (MOHAN BHAGWAT) में जिले भर के 200 से अधिक लोक नर्तक दल शामिल होगें। यह दल पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत,संगीत के साथ नृत्य करते हुए पैदल यात्रा में शामिल होगा। जशपुर जिले के इतिहास में इसे अब तक का सबसे बड़ा आयोजन बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आदिवासी गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ संचालक मोहन भागवत शामिल होगें। जानकारी के अनुसार शोभा यात्रा की शुरूआत 14 नवंबर की दोपहर 12 बजे मोहन भागवत के नगरपालिका के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से होगी। दोपहर ढाई बजे इस सभा स्थल को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचेगें।

जनजातीय वेशभूषा में करेंगे पारंपिक नृत्य

कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए जशपुर जिले (MOHAN BHAGWAT) से 200लोक नर्तक दलों को आमंत्रित किया गया है। एक नर्तक दल में 10 से 15 लोग शामिल रहेगें। पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा धारण किए स्त्री पुरूष मांदर और झांझ की धुन में लोक नृत्य करते हुए बिरसा मुंडा चौक से रणजीता स्टेडियम तक का सफर तय करेगे।