spot_img

छत्‍तीसगढ़ में हुई 2.46 लाख टन धान खरीदी, अब तक 81 हजार 48 किसानों ने बेचा धान, 534.39 करोड़ का भुगतान

HomeCHHATTISGARHछत्‍तीसगढ़ में हुई 2.46 लाख टन धान खरीदी, अब तक 81 हजार...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM BHUPESH BAGHEL) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान एक नवंबर से प्रारंभ किया है। अब तक समर्थन मूल्य पर दो लाख 46 हजार 560 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 10 नवंबर को 59 हजार 256 टन धान की खरीदी की है। अब तक धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 534.39 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है।

भैयाजी यह भी देखे: आचार्य प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- जो लोग मतांतरण करा रहे हैं, पहले वे बताएं उनके पूर्वज किस धर्म के थे

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि धान (CM BHUPESH BAGHEL) बेचने वाले किसानों को 22 हजार 316 टोकन जारी किए गए थे। टोकन तुंहर हाथ एप के द्वारा 2468 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस की खरीदी के लिए राज्य में धान उपार्जन के लिए 26 हजार 587 टोकन और तुंहर हाथ एप के जरिए 3,076 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। धान खरीदी को लेकर कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष (CM BHUPESH BAGHEL) भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर धान खरीदी के साथ कस्टम मिलिंग के लिए धन का उठाव प्रारंभ हो गया है। अब तक 44 हजार 639 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किए गए हैं। इसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 9,849 टन धान का उठाव हो चुका है। इस वर्ष लगभग 110 लाख टन धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 1.86 लाख नए किसान है।