spot_img

कांग्रेस उतरी रिया के पक्ष में,कहा -सुशांत को बिहारी नेता बनाने की कोशिश

HomeNATIONALCOUNTRYकांग्रेस उतरी रिया के पक्ष में,कहा -सुशांत को बिहारी नेता बनाने की...

कोलकाता / कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिया चक्रवर्ती के जुल्म के खिलाफ रैलियां निकली,कोलकाता समेत 4 जिलो में निकाली गई रैलियां। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के केस में फंसाया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को निर्दोष बताया और,प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से करीब 300 पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में वेलिंगटन क्रॉसिंग तक मार्च निकाला।उनका कहना कि जांच के नाम पर रिया का निंदा अभियान चलाया जा रहा है।

भैया जी ये भे देखिए-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती, जानिए वजह

कार्यकर्ताओ ने अपने तख़्तियो मे “हम रिया को न्याय मिलने तक नहीं रुकेंगे” का नारा लगाकर रैली कर रहे है।कांग्रेस विधायक मनोज चक्रवर्ती का कहना है कि NCB ने रिया को शुशांत केस में इतनी देर से क्यों पकड़ा और,उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बिहार चुनाव को देखते हुए यह खेल रचा रहा है।मनोज ने दावा किया कि रिया को बेवजह फंसाया जा रहा है,जो राजनीति का एक हिस्सा है।

भैया जी ये भी देखिए-आरजेडी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, जानिए चर्चा में क्यों थे

अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा “सुशांत सिंह एक भारतीय अभिनेता है लेकिन केंद्र सरकार उसे एक बिहारी नेता का दर्जा दे रहे है” । उनका कहना है कि ये सब एक खेल है जिसमे सरकार बिहार के चुनाव को मद्यनजर रखकर खेल रही है। बंगाल के और भी जिलो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकली और उपराष्ट्रवाद का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बंगाली समुदाय को खतरे में बताया।