spot_img

आरजेडी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, जानिए चर्चा में क्यों थे

HomeSTATEDELHIआरजेडी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, जानिए चर्चा ...

दिल्ली / आरजेडी के प्रमुख नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। कुछ दिन पहले ही उन्हें तबियत बिगड़ने की वजह से दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर की गहन निगरानी के बाद भी उन्हें बचाया मनहि जा सका।


ज्ञात हो कि दिल्ली एम्स शिफ्ट कराए जाने के बाद गुरुवार को रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के नाम एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने आरजेडी छोड़ने का ऐलान किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की पहचान बिहार के कद्दावर नेता के तौर पर होती थी।