spot_img

Himachal Election: चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, हरप्रीत सिंह रतन BJP में हुए शामिल

HomeNATIONALHimachal Election: चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, हरप्रीत सिंह रतन...

दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से कांग्रेस (Himachal Election) के पूर्व नेता हरप्रीत सिंह रतन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यह घटनाक्रम राज्य में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरप्रीत सिंह रतन गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भाजपा में शामिल हो गए। शिमला, कांग्रेस नेता और सिरमौर जिला महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, जो पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से आते हैं, लंबे समय तक कांग्रेस माइनॉरिटी फ्रंट के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

भैयाजी यह भी देखे: 12 साल के मासूम की हत्या की गुत्थी सुलझी, समीर को उसके दो साथियों ने ही मौत के घाट उतारा

पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप

हरप्रीत सिंह रतन ने कांग्रेस पर अपनी ही पार्टी (Himachal Election) के कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई अनुरोधों के बाद भी, कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी भावनाओं की अनदेखी की गई। मैं इस अज्ञानता के कारण दुखी हूं और इस वजह से मैंने आज कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता को त्याग दिया है। उन्होंने आगे कहा कि वह बीजेपी में शामिल हुए क्योंकि यह “कार्यकर्ताओं की पार्टी” थी।

कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ

उन्होंने कहा (Himachal Election) कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विचारों और उनके कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर मैं आज भाजपा में शामिल हुआ हूं। जानकारी हो कि इससे पहले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रभारी हिमांशु व्यास ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के 5 घंटे बाद बीते 5 नवंबर को बीजेपी में शामिल हो गए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव व्यास ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा।