spot_img

गुजरात चुनाव: भाजपा के अभेद्य किले में रणभेरी, कांग्रेस-आप के लिए कड़ी परीक्षा

HomeNATIONALगुजरात चुनाव: भाजपा के अभेद्य किले में रणभेरी, कांग्रेस-आप के लिए कड़ी...

दिल्ली। गुजरात विधानसभा के लिए चुनावी (GUJRAAT CHUNAV) रणभेरी बज गई है। यहां एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ नतीजे सामने आ जाएंगे। यह राज्य भाजपा का ऐसा अभेद्य किला है, जिस पर उसका 27 साल से कब्जा है। कांग्रेस ने कई रणनीति बदली, लेकिन भाजपा के तिलिस्म को तोड़ने में विफल रही। अब आम आदमी पार्टी (आप) भी चुनावी मैदान में है।

भैयाजी ये भी देखें : कांग्रेस विधायक के घर इनकम टैक्स का छापा

भाजपा ने 1995 से अपने दम पर पहली बार सरकार बनाई। 1995 से 2017 तक हुए छह चुनावों में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। लगातार पांच चुनावों में भाजपा 100 से अधिक सीट हासिल (GUJRAAT CHUNAV) करती रही, जबकि 2017 में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली। इस बार प्रदेश में भाजपा केंद्र व राज्य सरकार के कामकाज गिना रही है। कांग्रेस राजस्थान व छत्तीसगढ़ के कामकाज दिखाकर वोट हासिल करने की कोशिश कर रही है। आप लोगों से निशुल्क बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य देने का वादा कर रही है।

आयोग 100 प्रतिशत निष्पक्ष है

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को गुजरात चुनाव (GUJRAAT CHUNAV) कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव की तारीखों की घोषणा में देरी पर कुमार ने कहा कि विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 तक है। इससे 110 दिन पहले कार्यक्रम घोषित हुआ है। मोरबी हादसे की वजह से भी कुछ देरी हुई। उन्होंने आयोग की निष्पक्षता पर कहा, जब क्रिकेट मैच होता है तो दोनों टीमें अंपायर पर भी सवाल उठाती हैं। आयोग 100 प्रतिशत निष्पक्ष है।