spot_img

15 तक आएंगे भाजपा के नए प्रभारी माथुर, दिल्ली में साव ने की भेंट

HomeCHHATTISGARH15 तक आएंगे भाजपा के नए प्रभारी माथुर, दिल्ली में साव ने...

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने शुक्रवार (RAIPUR NEWS) को नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने माथुर को दिवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

भैयाजी यह भी देखे: रेलवे स्टेशन में आज होगा रोजगार मेला का आयोजन, नवनियुक्त 600 रेल कर्मियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

इस दौरान माथुर ने अरुण साव से पूछा कि भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में जो राजनीतिक गतिविधियां चल रही है, आगे कैसे और किस रूप में विस्तार दिया जा सकता है। करीब (RAIPUR NEWS) एक घंटे की चर्चा में भाजपा की ग्राउंड स्तर पर सियासी जमीन मजबूत करने पर चर्चा की गई। भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि नए प्रदेश प्रभारी माथुर से सौजन्य मुलाकात हुई है। प्रदेश की राजनीतिक को लेकर भी हल्की चर्चा हुई। 15 नवंबर तक माथुर प्रदेश के दौरे पर आएंगे।