spot_img

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का महामुकाबला

HomeSPORTSIPL 2020 : मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का महामुकाबला

वेबडेस्क। IPL 2020 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आज प्लेऑफ ककवलीफाई करने के लिए भिड़ेंगी। MI और RCB आज शेख जाएद स्टेडियम में अपना मैच खेलेंगी। दोनों टीमों के 11-11 मैच खेल चुकी है और दोनों के पॉइंट्स भी 14-14 अंक हैं।

हालाँकि मुंबई अपने बेहतर खेल और शानदार रनरेट के कारण अव्वल दर्ज़े पर काबिज़ है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम बेंगलोर तीसरे स्थान पर है। मुंबई और बेंगलोर इस समय शानदार फॉर्म में हैं और इसी कारण इस मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

मुंबई इंडियन के कप्तान चोटिल होने के बाद पिछले दो मैचों से बाहर है और संभवतः अब उनकी वापसी IPL 2020 में मुश्किल ही है। रोहित की जगह कीरन पोलार्ड ने टीम मुंबई की कप्तानी का जिम्मा सम्हाला हुआ है। मुंबई की बल्लेबाजी पर रोहिन के नहीं का असर साफ़ नज़र आता है।

ईशान किशन,क्विटंन डी कॉक की ओपनिंग जोड़ी के बाद सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सौरव तिवारी रोहित की जगह टीम में इन हुए है। गेंदबाज़ी में मुंबई बैंगलोर से ज़्यादा मजबूत है। ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और जेम्स पैटिनसन जैसे गेंदबाज़ मुंबई में है। लेग स्पिनर राहुल चहर और बाएं हाथ के स्पिनर क्रूणाल पांड्या जैसे गेंदबाज़ भी है।

इधर विराट की कप्तानी वाली टीम बेंगलोर भी अपने फ़ार्म में वापस लौटी है। बल्लेबाजी देवदत्त पडिकल, अनुभवी एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स जैसे शानदार पारी खेलने वाले खिलाड़ी टीम में है।

इसके आलावा क्रिस मौरिस भी अच्छा खेल रहे है। बेंगलोर में तेज़ गेंदबाजों में नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, इसुरु उदाना, शिवम दुबे हैं। स्पिन में युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर टीम के पास है।

टीमें (सम्भावित)
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), एरॉन फिंच, देवदत्त पडिकल, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिपे, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, पवन देशपांडे, गुरकीरत सिंह मान, मोहम्मद सिराज, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, शहबाज अहमद, इसुरु उदाना, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन।

मुबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, आदित्य तारे (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।