spot_img

10 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सलियों को पुलिस ने दबोचा

HomeCHHATTISGARH10 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सलियों को पुलिस ने दबोचा

राजनांदगांव। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार (NAXALI) सफलता मिल रही है। गढ़चिरौली पुलिस ने शुक्रवार को कई वारदात में शामिल 10 लाख के ईनामी दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सल आपरेशन में तैनात जवानों ने दोनों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया। फिर दोनों के नक्सली होने की पुष्टि हुई।

भैयाजी ये भी देखें : छात्राओं से गंदी बात करता था प्राचार्य, गिरफ्तार

गढ़चिरौली पुलिस से मिली सुरक्षा बलों व पुलिस ने सन्निराम उर्फ शंकर नरोटे 24 वर्ष और समुहराम उर्फ सूर्या नरोटे 22 साल को सांवरगांव इलाके में गिरफ्तार किया है। गढ़चिरोली एसपी अंकित गोयल ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। सरकार द्वारा उन पर ईनाम भी घोषित किए गए हैं।

पूछताछ में दोनों ने कई खुलासे किए हैं

सन्निराम व समुहराम पर 8 व 2 लाख रुपए (NAXALI)  का ईनाम घोषित है। सन्निराम 2015 में टिपागढ़ दलम में शामिल हुआ था। वह डीवीसी मेम्बर जोगन्ना का अंगरक्षक भी रहा है। इसके बाद अगस्त 2018 से 2020 तक कंपनी नंबर 10 में रहते नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है। साल 2020 में वह आज पर्यन्त पीपीसीएम पद पर कार्यरत था। इसी तरह समुहराम उर्फ सूर्या पर नक्सली हत्या, आगजनी, मुठभेड़ जैसे घटना में शामिल होने का रिकार्ड है। दोनों नक्सलियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए है।

सालभर में 55 नक्सलियों को मारा

गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलिस को नक्सल संगठन (NAXALI)  के संबंध में अहम जानकारियां दी है। एसपी गोयल ने बताया कि अक्टूबर 2020 से गढ़चिरौली पुलिस ने 55 लाख रुपए के 16 ईनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वहीं सवा करोड़ के 19 नक्सलियों ने आत्म समर्पण भी किया है। साथ ही 55 नक्सलियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों में हुए मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए सभी नक्सलियों पर 4 करोड़ 10 लाख रुपए का ईनाम था।