spot_img

छात्राओं से गंदी बात करता था प्राचार्य, गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHछात्राओं से गंदी बात करता था प्राचार्य, गिरफ्तार

दुर्ग। शंतिनगर स्थित सेंट जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य खम्भन आनंद (DURG NEWS) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को 5 छात्राएं पालकों के साथ थाना पहुंची थी। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ धारा 354, 8 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की।

थाने में की शिकायत में छात्राओं ने कहा है कि प्राचार्य के गंदी हरकत की शिकायत पहले स्कूल प्रबंधन से की। प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया। फिर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत की। वहां भी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पालकों के साथ जाकर सीधे एसपी से मिले और प्राचार्य की काली करतूत को बताया। कार्रवाई में विलंब होने पर छात्राओं व पालकों का गुस्सा फूटा।

भैयाजी ये भी देखें : पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पूछताछ

छात्रओं ने पहले तो लोकलाज (DURG NEWS)  के डर से किसी को नहीं बताया। फिर तो प्राचार्य छात्राओं को अपने घर पर भी बुलाने लगा। 10 वीं की एक छात्रा उदास होकर स्कूल से घर पहुंची। पैरेट्स के पूछने पर रोते हुए प्राचार्य के गंदे हरकत की जानकारी दी। तब पालक का गुस्सा फूट पड़ा।

छात्राओं से मां का मोबाइल नंबर मांगता था

छात्राओं ने बयान में बताया है कि सेंट जेवियर स्कूल शांति नगर के प्राचार्य खंभन आनंद (DURG NEWS)  अपने कक्ष में बुलाकर गंदी और अश्लील हरकतें करते हैं। आरोप लगाया है कि प्राचार्य मां का मोबाइल नम्बर मांगते हैं। कहते हैं कि घर पर खाना खाने के लिए आएगा। पर्सनल बातें भी पूछा करते थे। छात्राओं ने बताया कि करीब दर्जन भर छात्राएं उसके घिनौनी हरकतों की शिकार हुई। वह तीन महिने से ऐसी घिनौनी हरकत कर रहे थे।