spot_img

बड़ी ख़बर : बीजापुर में CAF के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : बीजापुर में CAF के जवान ने खुद को मारी...

बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में CAF के एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। गोली लगने के बाद जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक CAF के 15वीं बटालियन में तैनात जवान सुनील कुमार ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। जब तक साथी वहां पहुंचे तब तक जवान सुनील कुमार ने दम तोड़ दिया। मृतक जवान मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था।

भैयाजी ये भी देखें : कांग्रेस के कार्यकर्ता आत्महत्या मामले में बोली भाजपा, कांग्रेस के जंगल…

इस मामलें की पुष्टि करते हुए बीजापुर SP आंजनेय वाश्ने ने बताया कि “CAF के 15वीं बटालियन में सुनील कुमार की पोस्टिंग थी। सुनील मूलतः मध्यप्रदेश के भिंड जिला का रहने वाला था। बुधवार की देर रात कैम्प में सुनील कुमार ने एकाएक अपने सर्विस रायफल से खुद के माथे पर गोली मार ली।”

भैयाजी ये भी देखें : राष्ट्रीय खेल : फाइनल में पहुँची बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी, मेडल तय

एसपी आंजनेय ने बताया कि “कैम्प में गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। कैम्प में मौजूद जवान भागकर मौके पर पहुंचे तो सुनील की लहुलूहान लाश मौके पर पड़ी थी। बीजापुर एसपी आंजनेय वाश्ने ने बताया कि जवान ने आत्महत्या क्यों की अभी ये स्पष्ट नही हो सका हैं।”